यूपी हैसियत प्रमाण पत्र फॉर्म PDF

हैसियत प्रमाण पत्र फॉर्म  प्रदान करेंगे। इससे पहले हम आपको हैसियत प्रमाण पत्र कैसे बनता है। हैसियत प्रमाण पत्र से जुडी जानकारियां किस प्रकार से अपना हैसियत प्रमाण पत्र बना सकते हैं। या आपका हैसियत प्रमाण पत्र किन किन कार्यों में काम आएगा तथा कहां आपको हैसियत प्रमाण पत्र (Value Certificate.) की आवश्यकता होगी।

हैसियत प्रमाण पत्र एक प्रकार का सरकारी आवश्यक दस्तावेज है। जो कि हमारी आधिकारिक रूप से, आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। इस प्रमाण पत्र में हमारी संपत्ति का विवरण होता है, चाहे वह चल संपत्ति हो या अचल संपत्ति हो। जैसे कि यह प्रमाण पत्र संपत्ति से जुड़ा है, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि। यह प्रमाण पत्र (Haisiyat Praman Patra) राजस्व विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रमाण पत्र से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए हमारे साथ अंत तक बने। जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी निम्न रूप से है।

 UP Haisiyat Praman Patra Form PDF

लेख   Haisiyat Praman Patra Form
 भाषा   हिंदी
 विभाग   राजस्व विभाग
 लाभार्थी   राज्य के नागरिक
 लाभ   सरकारी प्रक्रियाओं के लिए
 आधिकारिक वेबसाइट Click Here
 हैसियत प्रमाण पत्र PDF Form Download

Required Documents For Haisiyat Praman Patra

UP Haisiyat Praman Patra बनाने के लिए हमें निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनके आधार पर हम अपना हैसियत प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड नंबर
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीनी दस्तावेज
  • घर के आवश्यक दस्तावेज
  • संपत्ति के दस्तावेज
  • बैंक बेलेंश का विवरण का दस्तावेज
  • बिमा राशि के दस्तावेज
  • गहने आभूषणों की कीमत के दस्तावेज
  • इन सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी को अपने हैसियत प्रमाण पत्र के फॉर्म में भरना होगा।

उत्तर प्रदेश हैसियत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप यूपी हैसियत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको होम पेज पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के लिए “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पन्जिक्र फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होंगी। जो निम्न प्रकार से हैं-
  1. आवेदक का नाम
  2. जन्म की तारीख
  3. घर का पता
  4. जिला
  5. मोबाइल नंबर
  6. ईमेल पता
  7. सुरक्षा कोड
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “save” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।  एक बार लॉग इन करने के बाद, पोर्टल पर “आवेदन भरें” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सेवाओं के तहत “ हैसियत प्रमाण पत्र” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • यहां सभी निर्देश पढ़ें और वैधता ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलने के लिए “जारी रखें” टैब पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहां जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • अब आपको हैसियत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरना है, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सभी आवेदक, उनकी संपत्ति और संपत्ति का सही विवरण प्रदान करना है।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको स्टेटस एप्लीकेशन का प्रिंट लेना होगा। इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर “भुगतान आवेदन शुल्क” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपको अपना आवेदन नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। आपको दिए गए विकल्पों में से किसी एक द्वारा भुगतान करना होगा:
  1. डेबिट कार्ड
  2. क्रेडिट कार्ड
  3. नेट बैंकिंग
  4. अन्य
  • आवेदन पूरा होने के बाद आपका प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 7 से 10 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश हैसियत प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश हैसियत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको इसका आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

DOWNLOAD UTTAR PRADESH STATUS CERTIFICATE FORM

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको पूर्णरूप से भरे हुए फॉर्म को अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग के अधिकारी के पास जमा कराना होगा।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी, सभी प्रकार की जानकारियां सही पाए जाने पर आपको राजस्व विभाग द्वारा हैसियत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top