उत्तर प्रदेश बालिका मदद योजना फॉर्म PDF : Matritva Shishu Balika Form

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनायें चलाई जाती हैं। ताकि समाज में लड़की लड़का जैसे अन्य रूढ़िवादी विचार धारा का समाप्त किया जा सके, और महिलाओं को भी समानता का अधिकार मिल सके। जिससे वे आत्मनिर्भर, सशक्त बन सकें ताकि वे अपने जीवन में बड़े मुकाम तक पहुंच सके। इसी प्रकार लड़कियों के जन्म पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिका मदद योजना शरू की गयी है।

UP Balika Madad Yojana का लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बालिकाओं/लड़कियों को दिया जायेगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार बालिका के जन्म होने पर 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जो कि लड़की की 18 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी। बालिका मदद योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिसके लाभ श्रमिक की दो बेटियों को दिया जायेगा।

UP Balika Madad Yojana Form PDF

योजना बालिका मदद योजना उत्तर प्रदेश
 भाषा हिंदी
 लाभार्थी श्रमिक
 लाभ आर्थिक सहायता
 संबंधित विभाग श्रम विभाग
 Helpline number 18001805412
 Official Website Click Here
 Application Form PDF Download Here
 Information Link Click Here

Documents Balika Madad Yojana

  • बालिका मदद योजना
  • यूपी बालिका मदद योजना के लिए आवेदक को निम्लिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी –
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)
  • राशन कार्ड (Ration card)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पासपोर्ट साइज की फोटो (Passport Size)
  • श्रमिक कार्ड (labor card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence certificate)
  • शपथ पत्र (Affidavit)

Eligibility Balika Sahayta Scheme

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी बालिका के माता पिता का श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है।
  • परिवार में जन्मी पहली बालिका को लाभ मिलेगा दूसरी को तभी मिलेगा जब दोनो सन्तानें बालिका हों। यदि प्रथम एवं द्तीय प्रसव में एक से अधिक बालिकाएं जन्मती है तो सभी को लाभ अनुमन्य होगा।
  • कानूनी रूप से गोद ली हुई बालिका को प्रथम बालिका मानते हुए लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि बालिका की मृत्यु 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाता है तो, योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • भारत सरकार और उत्तरा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य संबंधी योजना में लाभ न लिया हो।

उत्तर प्रदेश बालिका मदद योजना के लिए आवेदन करें

  • यदि आप भी यूपी बालिका मदद योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

DOWNLOAD UP BALIKA MADAD YOJANA APPLICATION FORM

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको अपने आंगनबाड़ी केन्द्र जाकर यह आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

बालिका मदद योजना आवेदन स्थिति की जाँच करने की प्रक्रिया

यदि अपने बालिका मदद योजना के तहत अपना आवेदन किया है, और अब आप अपने आवेदन की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के विकल्प के अंतर्गत “योजना के आवेदन की स्थिति” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जंहा आपको योजना आवेदन संख्या, और पंजीयन संख्या भरकर “सबमिट” पर क्लिक्क करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन की पूरी जानकारी आपके सामने खुल कर आजायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top