CG Marriage Registration Form PDF

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के विवाहित जोड़े को ऑनलाइन माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate cg) प्रदान करती है। सीजी मैरिड सर्टिफिकेट एक सरकारी आवश्यक दस्तावेज है। जो अनेक प्रकार की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए। तथा महिला के हितों को सरक्षण के लिए बनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह से जैसी गलत परम्पराओं को रोकना है। जिसके लिए महिला आयोग द्वारा 2005 में विवाह पंजीयन बिल लाया गया। जिसके बाद सभी नागरिकों को शादी के पश्चात विवाह का पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

CG Marriage Certificate Form PDF

भाषा   हिंदी
 लाभार्थी  शादीशुदा दम्पति
 उद्देश्य   विवाह प्रमाण प्रदान करना
 लाभ   अनेक प्रकारी की प्रक्रियांओं के लिए
Official Website edistrict.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ विवाह प्रमाण पत्र फार्म    PDF Download

छत्तीसगढ़ विवाह ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यदि आप अपने विवाह का पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “लॉगिन” के विकल्प पर जाना होगा इसके बाद आपको “नागरिक” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन के पेज खुल जायेगा। यहां आपको “Click Here For New Registration” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। जंहा आपको पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “सहेजे” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण हो जायेगा।
  • अब आपको होम पेज में वापिस जाकर “सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको “प्रमाण पत्र सेवायें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने प्रमाणपत्रों से जुडी सभी सेवाएं खुल जाएँगी।
  • यहां आपको “विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र की सभी जानकारी खुल जाएगी।
  • सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें के बाद आपको अंत में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपने ऊसर नेम व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसमें आपको सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होते ही आपको फॉर्म को “Submit” करना होगा।
  • इस प्रकार आपका विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

Documents required for Chhattisgarh Marriage Registration 

छत्तीसगढ़ विवाह पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार हैं –

  • पति एवं पत्नी दोनों के द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन पत्र।
    विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकरण में विवाह के समय वर की आयु 21 वर्ष या अधिक एवं वधु की आयु 18 वर्ष या अधिक होने के लिए जन्म प्रमाण हेतु दस्तावेज (10 वीं अंकसूची / पासपोर्ट /जन्म प्रमाण पत्र )
  • पति/पत्नी का राशन कार्ड जो सम्बंधित क्षेत्र के एस डी एम द्वारा जारी किया गया हो .
  • विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 30 दिन से अधिक रहने का दस्तावेज (राशन कार्ड या सम्बंधित एस एच ओ का रिपोर्ट ).
  • दोनों पक्षों का शपथ पत्र जिसमे विवाह का स्थान ,विवाह की तिथि , विवाह के समय वैवाहिक स्थिति एवं रास्ट्रीयता का उल्लेख हो।
  • दोनों पक्ष के दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं एक विवाह का फोटोग्राफ
    विवाह आमंत्रण पत्र , यदि हो तो।
  • यदि विवाह किसी धार्मिक स्थल में संपन्न हुआ है तो विवाह संपन्न करने वाले पुजारी द्वारा प्रमाण पत्र।
  • तलाकशुदा की स्थिति में तलाक का आदेश एवं विधवा /विधुर की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति

Eligibility For Marriage Registration

किसी भी विवाहित दम्पति को शादी करने के लिए भारतीय संविधान के अनुसार कुछ कानूनी मापदंड निर्धारित किया है। जो निम्न प्रकार से है-

  • नगर निगम/पालिका/पंचायत प्रत्येक विवाह का पंजीयन नहीं करता, इस सेवा के
  • माध्यम से उस नगर निगम/पालिका/पंचायत क्षेत्र में होने वाले विवाह का ही पंजीयन किया जायेगा।
  • वर की उम्र 21 वर्ष से अधिक एवं वधु की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top