MP Ladli Laxmi Yojana Form PDF: लाड़ली लक्ष्मी स्कॉलरशिप

मध्य प्रदेश सरकार ने लड़कियों के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य लोगों में बालिकाओं के प्रति स्नेह, उनके शैक्षणिक स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। भारत को सबसे अधिक कन्या भ्रूण हत्या के मामलों वाले देशों में गिना जाता है, जो अंततः लिंगानुपात में गिरावट का कारण बनता है। इस झुकाव अनुपात का प्रमुख कारण क्षेत्रों में समाज की नकारात्मक विचारधारा है।

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत माता – पिता को बालिका के नाम पर 12 वीं कक्षा तक 30 हजार रुपये की धन राशि जमा करनी होगी। जिसके बाद सरकार द्वारा 18 वर्ष की आयु के बाद या 1 लाख रुपए की धन राशि को 6 किस्तों में लड़की को दी जाएगी। MP Ladli Laxmi Yojana scholarship Form प्राप्त करना होगा। जिसके लिए आपको योजना से जुडी अन्य सभी जानकारी और फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक नीचे आर्टिकल में दिया गया है।

MP Ladli Laxmi Yojana Form PDF

लेख   लाड़ली लक्ष्मी योजना
Yojana  Mukhyamantri Ladli Laxmi scholarship 
 संबंधित विभाग   महिला एवं बाल विकास विभाग
 लाभार्थी   लड़कियां
 Official Website   Click Here
Application Form PDF Download

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म PDF-आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हों, तो आप नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन कर योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अपने शहर के नगर पालिका, नगर निगम या नगर पंचायत के कार्यलय से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो।

Download Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana Application Form PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यकक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको भरे हुए आवेदन पत्र को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अपने शहर के नगर पालिका, नगर निगम या नगर पंचायत के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन कर आपको योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र डाउनलोड करें

यदि अपने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन किया है और अब आप इसका प्रमाण पत्र देखना व डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।  होम पेज पर आपको “प्रमाण पत्र” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जैसा ऊपर दिखाया गया है –
  • यहां आप बालिका का पंजीयन क्रमांक भरें और “खोजें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने MP Ladli Laxmi Yojana certificate खुल जायेगा। यहां से आप इसे डाउनलोड करना होगा।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको योजना से संबंधित कोई समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सहायता प् सकते हैं –

दूरभाष: आयुक्त: 0755-2550910
फैक्स: 0755-2550912
ई-मेल: [email protected]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top