महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म PDF

आज आप हमरे आर्टिकल में महाराष्ट्र की एक बहुत ही लाभकारी योजना माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र के फॉर्म की जानकारी प्राप्त करेंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अप्रैल 2016 को लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य के जो माता या पिता एक लड़की के जन्म होने के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवाते है। सरकार द्वारा नसबंदी कराने के बाद दोनों लड़कियों के नाम पर 25000-25000 रुपये बैंक में जमा होंगे। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Form PDF डाउनलोड करना होगा। पीडीएफ फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको नीचे लिंक उपलब्ध किया गया हैं।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Form PDF

 योजना का नाम  माझी कन्या भाग्यश्री योजना
राज्य   महाराष्ट्र
लाभार्थी   राज्य की बालिका
उद्देश्य   लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना
आधिकारिक वेबसाइट   यहां क्लिक करें
माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म pdf MKBY Application Form 

माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लड़कियों की जन्म दर बढ़ाने, लिंग परीक्षण रोकने और उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल 2016 से लागू किया। इस योजना के तहत, राज्य के माता-पिता जो बालिका के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी से गुजरते हैं, उन्हें 50,000 रु लड़की के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। और अगर दूसरी बेटी के जन्म के बाद माता-पिता की नसबंदी हुई है, तो सरकार द्वारा नसबंदी के बाद, दोनों लड़कियों के नाम पर 25000-25000 रुपये बैंक में जमा किए जाएंगे।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म साओनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

DOWNLOAD MAHARASHTRA MAJHI KANYA BHAGYASHREE YOJANA APPLICATION FORM

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी जैसे लड़कियों का नाम, पिता / माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति और अन्य जानकारी भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर अपने क्षेत्र के महिला एवं बाल विकास के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। फिर आपको योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • अगर किसी पुरुष की दो लड़कियां हैं, तो उसे मझली कन्या भाग्यश्री योजना के तहत लाभ मिल सकता है।
  • यदि तीसरा बच्चा पैदा होता है, तो पहले जन्म लेने वाली दोनों लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए, लड़की के परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रुपये होनी चाहिए।
  • इसके लिए, बेटी के जन्म के 1 साल के भीतर या दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर नसबंदी कराना अनिवार्य है।
  • लड़की की उम्र 6 साल और 12 साल होने के बाद ही ब्याज निकाला जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद, मूलधन और ब्याज दोनों को वापस लिया जा सकता है।

 आवश्यक दस्तावेज

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. माँ या लड़की का बैंक खाता पासबुक
  3. आवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top