UP Death Certificate Form PDF

जैसे कि आप सभी लोग जाने होंगे कि व्यक्ति जन्म लेता है, तो जन्म प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक होता है। उसी प्रकार Mrityu Praman Patra भी एक आवश्यक दस्तावेज है। जो व्यक्ति की मृत्यु को प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र है। यह प्रमाण पत्र कई प्रकार की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया जाता है। Death Certificate मुख्य रूप में उत्तराधिकारी को पूर्ण रूप से हकदार बनाने के लिए चाहिए होता है। जैसे – चल, अचल सम्पति को किसी दूसरे के नाम पर करने के लिए चाहिए होता है। जिससे मृतक व्यक्ति ने चुना होगा।

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म PDF

सम्बंधित विभाग यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
लाभार्थी राज्य के नागरिक
 आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
 UP Death Certificate Application Form   PDF Download 

 Document

  • Application Form (आवेदन पत्र)
  • Ration card (राशन कार्ड)
  • Passport size photo of deceased person (मृतक व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो)
  • Affidavit (शपत पत्र)
  • Identity Card (Aadhar Card, Voter Card) पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड )

शुल्क  fees

मृत्यु के पंजीकरण के लिए निम्नलिखित शुल्क निम्नानुसार हैं:

  • मृत्यु की तारीख से 21 दिनों के भीतर पंजीकृत होने पर आवेदक नि: शुल्क मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
  • आवेदक मृत्यु तिथि से 21 दिनों के बाद पंजीकृत होने पर रु 2 / – का शुल्क देकर मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
  • आवेदक मृत्यु तिथि से 30 दिनों के बाद पंजीकृत होने पर रु 5 / – का शुल्क देकर मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन करें

यदि आपको Uttar Pradesh death certificate के ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही हो, तो आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई साथी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
  • आप आपको यहां “उपलब्ध सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एकेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको नगरीय विकास विभाग / पंचायती राज विभाग के कॉलम में मृत्यु प्रमाण पत्र के सामने दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां से आप मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन के फॉर्म हिंदी व इंग्लिश दोनों भाषाओँ में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो

DOWNLOAD UTTAR PRADESH DEATH CERTIFICATE APPLICATION FORM PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको पूर्णरूप से भरे हुए फॉर्म को संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन की जाँच कर आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Uttar Pradesh Death Certificate Apply Online

यदि आप भी अपने परिजन व अन्य के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ऑनलाइन नागरिक सेवा पोर्टल ई-साथी पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा। जैसा नीचे दर्शाया गए है –
  • यहां आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र खुल जायेगा।
  • यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाईल नंबर व ईमेल आईडी आदि को सही से भरना होगा।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको दिए गए सुरक्षा कोड को दर्ज कर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपको एसएमएस के माध्यम से आपका यूजर नेम व पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
  • अब आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए आपको होम पेज पर जाना होगा।
  • यहां दायी तरफ आपको पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन के तहत अपने यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आप आसानी से उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top