बिहार जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म PDF Download

जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जो जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। Janam Praman Patra में व्यक्ति के जन्म की जानकारी (दिनांक, समय, जन्म का स्थान, माता-पिता आदि) दर्ज होती है। जन्म प्रमाण पत्र कई प्रकार के सरकारी कार्यों व निजी गैर-सरकारी कार्यों के लिए चाहिए होता है। जैसे – स्कूल, कॉलेज, सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए व अन्य संबंधित कामों के लिए हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

Bihar Birth Certificate Form Download 

 भाषा हिंदी
 लाभार्थी  राज्य के नागरिक
 संबंधित विभाग  राजस्व विभाग
Official Website Click Here
 जन्म प्रमाण पत्र फार्म PDF Click Here

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

बिहार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आयु संबंधित दस्तावेज।
  • स्कूल प्रमाण पत्र।
  • अस्पताल से प्राप्त रसीद, जहाँ पर बच्चे का जन्म हुआ है I
  • शपत पत्र यदि बच्चा घर पर हुआ हो।
  • माता-पिता का बिहार मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • आवेदन पत्र।
  • माता-पिता का वैवाहिक प्रमाण पत्र।

बिहार जन्म प्रमाण पत्र आवेदन Form Download

यदि आपको जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही है, तो आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको इसका आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। यह फॉर्म आपको राजस्व विभाग या तहसील के कार्यालय में मिल जायेगा।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Bihar Birth Certificate Application Form

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होंगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद आपको भरे हुए फॉर्म को अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग या तहसील के कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन कर आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top