दुर्गा कवच हिंदी पीडीएफ डाउनलोड | Durga Kavach Hindi PDF

इस आर्टिकल में आप Durga Kavach Hindi PDF की जानकारी प्रदान करेंगे। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार दुर्गा कवच का नियमित रूप से जाप देवी दुर्गा को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे शक्तिशाली तरीका है। सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको सुबह स्नान करने के बाद और देवी दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए। Durga Kavach in Hindi Download करने के लिए आपको नीचे लिंक प्रदान किया गया है।

दुर्गा कवच हिंदी PDF Download

दुर्गा कवच मार्कंडेय पुराण (अठारह प्रमुख पुराणों में से एक) से विशेष श्लोकों का एक पवित्र संग्रह है और दुर्गा सप्तशती का हिस्सा है।

ऋषि मारकंडे ने पूछा जभी !
दया करके ब्रह्माजी बोले तभी !!
कि जो गुप्त मंत्र है संसार में !
हैं सब शक्तियां जिसके अधिकार में !!
हर इक का जो कर सकता उपकार है !
जिसे जपने से बेडा ही पार है !!
पवित्र कवच दुर्गा बलशाली का !
जो हर काम पूरा करे सवाली का !!
सुनो मारकंडे मैं समझाता हूँ !
मैं नवदुर्गा के नाम बतलाता हूँ !!
कवच की मैं सुन्दर चौपाई बना !
जो अत्यंत है गुप्त देऊं बता !!
नव दुर्गा का कवच यह, पढे जो मन चित लाये !
उस पे किसी प्रकार का, कभी कष्ट न आये !!

कहो जय जय महारानी की !
जय दुर्गा अष्ट भवानी की !!

पहली शैलपुत्री कहलावे ! दूसरी ब्रह्मचरिणी मन भावे !!
तीसरी चंद्रघंटा शुभनाम ! चौथी कुश्मांड़ा सुख धाम !!
पांचवी देवी स्कंद माता ! छटी कात्यायनी विख्याता !!
सातवी कालरात्रि महामाया ! आठवी महागौरी जगजाया !!
नौवी सिद्धिधात्रि जग जाने ! नव दुर्गा के नाम बखाने !!
महासंकट में वन में रण में ! रोग कोई उपजे जिन तन में !!
महाविपत्ति में व्योहार में ! मान चाहे जो राज दरबार में !!
शक्ति कवच को सुने सुनाये ! मनोकामना सिद्धि नर पाए !!
चामुंडा है प्रेत पर, वैष्णवी गरुड़ सवार ! बैल चढी महेश्वरी, हाथ लिए हथियार !!

कहो जय जय जय महारानी की !
जय दुर्गा अष्ट भवानी की !!

हंस सवारी वाराही की ! मोर चढी दुर्गा कौमारी !!
लक्ष्मी देवी कमल आसीना ! ब्रह्मी हंस चढी ले वीणा !!
ईश्वरी सदा करे बैल सवारी ! भक्तन की करती रखवारी !!
शंख चक्र शक्ति त्रिशुला ! हल मूसल कर कमल के फ़ूला !!
दैत्य नाश करने के कारण ! रुप अनेक कीन है धारण !!
बार बार चरण सीस नवाऊं ! जगदम्बे के गुण को गाऊँ !!
कष्ट निवारण बलशाली माँ ! दुष्ट संघारण महाकाली माँ !!
कोटि कोटि माता प्रणाम ! पूर्ण कीजो मेरे काम !!
दया करो बलशालिनी, दास के कष्ट मिटाओ !
मेरी रक्षा को सदा, सिंह चढी माँ आओ !!

कहो जय जय जय महारानी की !
जय दुर्गा अष्ट भवानी की !!

अग्नि से अग्नि देवता ! पूर्व दिशा में ऐन्द्री !!
दक्षिण में वाराही मेरी ! नैऋत्य में खडग धारिणी !!
वायु से माँ मृगवाहिनी ! पश्चिम में देवी वारुणी !!
उत्तर में माँ कौमारी जी ! ईशान में शूल धारी जी !!
ब्रह्माणी माता अर्श पर ! माँ वैष्णवी इस फर्श पर !!
चामुंडा दस दिशाओं में, हर कष्ट तुम मेरा हरो !
संसार में माता मेरी, रक्षा करो रक्षा करो !!

सन्मुख मेरे देवी जया ! पाछे हो माता विजया !!
अजिता खड़ी बाएं मेरे ! अपराजिता दायें मेरे !!
उद्योतिनी माँ शिखा की ! माँ उमा देवी सिर की ही !!
माला धारी ललाट की, और भृकुटि की माँ यशस्वनी !
भृकुटि के मध्य त्रयनेत्रा, यम घंटा दोनो नासिका !!
काली कपोलों की कर्ण, मूलों की माता शंकरी !
नासिका में अंश अपना, माँ सुगंधा तुम धरो !!
संसार में माता मेरी, रक्षा करो रक्षा करो !!

ऊपर व नीचे होठों की ! माँ चर्चका अमृतकली !!
जीभा की माता सरस्वती ! दांतों की कौमारी सती !!
इस कंठ की माँ चण्डिका ! और चित्रघंटा घंटी की !!
कामाक्षी माँ ठोड़ी की ! माँ मंगला इस वाणी की !!
ग्रीवा की भद्रकाली माँ ! रक्षा करे बलशाली माँ !!
दोनो भुजाओं की मेरे, रक्षा करे धनु धारणी !
दो हाथों के सब अंगों की, रक्षा करे जगतारणी !!
शूलेश्वरी, कूलेश्वरी, महादेवी शोक विनाशानी !
छाती स्तनों और कन्धों की, रक्षा करे जगवासिनी !!
हृदय उदर और नाभि के, कटि भाग के सब अंगों की !
गुह्येश्वरी माँ पूतना, जग जननी श्यामा रंग की !!
घुटनों जन्घाओं की करे रक्षा वो विंध्यवासिनी !
टखनों व पाँव की करे रक्षा वो शिव की दासनी !!
रक्त मांस और हड्डियों से जो बना शरीर !
आतों और पित वात में, भरा अग्न और नीर !!
बल बुद्धि अंहकार और, प्राण अपान समान !
सत, रज, तम के गुणों में फँसी है यह जान !!
धार अनेकों रुप ही रक्षा करियो आन !
तेरी कृपा से ही माँ सब का है कल्याण !!
आयु यश और कीर्ति धन सम्पति परिवार !
ब्रह्माणी और लक्ष्मी, पार्वती जगतार !!
विद्या दे माँ सरस्वती सब सुखों की मूल !
दुष्टों से रक्षा करो हाथ लिए त्रिशूल !!

भैरवी मेरे जीवन साथी की, रक्षा करो हमेश !
मान राज दरबार में देवें सदा नरेश !!

यात्रा में दुःख कोई न, मेरे सिर पर आये !
कवच तुम्हारा हर जगह, मेरी करे सहाये !!
ऐ जग जननी कर दया, इतना दो वरदान !
लिखा तुम्हारा कवच यह, पढे जो निश्चय मान !!
मनवांछित फल पाए वो, मंगल मोद बसाए !
कवच तुम्हारा पढ़ते ही, नवनिधि घर आये !!
ब्रह्माजी बोले सुनो मारकंडे!
यह दुर्गा कवच मैंने तुमको सुनाया !!
रहा आज तक था गुप्त भेद सारा !
जगत की भलाई को मैंने बताया !!
सभी शक्तियां जग की करके एकत्रित !
है मिट्टी की देह को इसे जो पहनाया !!
मैं जिसने श्रद्धा से इसको पढ़ा जो !
सुना तो भी मुह माँगा वरदान पाया !!
जो संसार में अपने मंगल को चाहे !
तो हरदम यही कवच गाता चला जा !!
बियावान जंगल दिशाओं दशों में !
तू शक्ति की जय जय मनाता चला जा !!
तू जल में, तू थल में, तू अग्नि पवन में !
कवच पहन कर मुस्कुराता चला जा !!
निडर हो विचर मन जहाँ तेरा चाहे !
अपने कदम आगे बढ़ता चला जा !!
तेरा मान धन धाम इससे बढेगा !
तू श्रद्धा से दुर्गा कवच को जो गाए !!
यही मंत्र, यन्त्र यही तंत्र तेरा !
यही तेरे सिर से है संकट हटायें !!
यही भूत और प्रेत के भय का नाशक !
यही कवच श्रद्धा व भक्ति बढ़ाये !!
इसे निसदिन श्रद्धा से पढ़ कर !
जो चाहे तो मुह माँगा वरदान पाए !!
इस कवच को प्रेम से जो पढे !
कृपा से आदि भवानी की, बल और बुद्धि बढे !!
श्रद्धा से जपता रहे, जगदम्बे का नाम !
सुख भोगे संसार में, अंत मुक्ति सुखधाम !!
कृपा करो मातेश्वरी, बालक मैं नादान !
तेरे दर पर आ गिरा, करो मैय्या कल्याण !!
!! जय माता दी !!

Download Durga Kavach Hindi PDF

दुर्गा कवच संस्कृत PDF डाउनलोड

॥मार्कण्डेय उवाच॥

ॐ यद्गुह्यं परमं लोके सर्वरक्षाकरं नृणाम्।
यन्न कस्य चिदाख्यातं तन्मे ब्रूहि पितामह॥1॥

॥ब्रह्मोवाच॥

अस्ति गुह्यतमं विप्र सर्वभूतोपकारकम्‌।
देव्यास्तु कवचं पुण्यं तच्छृणुष्व महामुने॥2॥

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्‌॥3॥

पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्‌॥4॥

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिताः।
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना॥5॥

अग्निना दह्यमानस्तु शत्रुमध्ये गतो रणे।
विषमे दुर्गमे चैव भयार्ताः शरणं गताः॥6॥

न तेषां जायते किञ्चिदशुभं रणसङ्कटे।
नापदं तस्य पश्यामि शोकदुःखभयं न ही॥7॥

यैस्तु भक्त्या स्मृता नूनं तेषां वृद्धिः प्रजायते।
ये त्वां स्मरन्ति देवेशि रक्षसे तान्न संशयः॥8॥

माहेश्वरी वृषारूढा कौमारी शिखिवाहना।
लक्ष्मी: पद्मासना देवी पद्महस्ता हरिप्रिया॥10॥

श्वेतरूपधारा देवी ईश्वरी वृषवाहना।
ब्राह्मी हंससमारूढा सर्वाभरणभूषिता॥11॥

इत्येता मातरः सर्वाः सर्वयोगसमन्विताः।
नानाभरणशोभाढ्या नानारत्नोपशोभिताः॥12॥

दृश्यन्ते रथमारूढा देव्याः क्रोधसमाकुला:।
शङ्खं चक्रं गदां शक्तिं हलं च मुसलायुधम्॥13॥

खेटकं तोमरं चैव परशुं पाशमेव च।
कुन्तायुधं त्रिशूलं च शार्ङ्गमायुधमुत्तमम्॥14॥

दैत्यानां देहनाशाय भक्तानामभयाय च।
धारयन्त्यायुद्धानीथं देवानां च हिताय वै॥15॥

नमस्तेऽस्तु महारौद्रे महाघोरपराक्रमे।
महाबले महोत्साहे महाभयविनाशिनि॥16॥

त्राहि मां देवि दुष्प्रेक्ष्ये शत्रूणां भयवर्धिनि।
प्राच्यां रक्षतु मामैन्द्रि आग्नेय्यामग्निदेवता॥17॥

दक्षिणेऽवतु वाराही नैऋत्यां खङ्गधारिणी।
प्रतीच्यां वारुणी रक्षेद् वायव्यां मृगवाहिनी॥18॥

उदीच्यां पातु कौमारी ऐशान्यां शूलधारिणी।
ऊर्ध्वं ब्रह्माणी में रक्षेदधस्ताद् वैष्णवी तथा॥19॥

एवं दश दिशो रक्षेच्चामुण्डा शववाहाना।
जाया मे चाग्रतः पातु: विजया पातु पृष्ठतः॥20॥

अजिता वामपार्श्वे तु दक्षिणे चापराजिता।
शिखामुद्योतिनि रक्षेदुमा मूर्ध्नि व्यवस्थिता॥21॥

मालाधारी ललाटे च भ्रुवौ रक्षेद् यशस्विनी।
त्रिनेत्रा च भ्रुवोर्मध्ये यमघण्टा च नासिके॥22॥

शंखिनी चक्षुषोर्मध्ये श्रोत्रयोर्द्वारवासिनी।
कपोलौ कालिका रक्षेत्कर्णमूले च शांकरी॥23॥

नासिकायां सुगन्दा च उत्तरोष्ठे च चर्चिका।
अधरे चामृतकला जिह्वायां च सरस्वती॥24॥

दन्तान्‌ रक्षतु कौमारी कण्ठदेशे तु चण्डिका।
घण्टिकां चित्रघण्टा च महामाया च तालुके॥25॥

कामाक्षी चिबुकं रक्षेद् वाचं मे सर्वमंगला।
ग्रीवायां भद्रकाली च पृष्ठवंशे धनुर्धरी॥26॥

नीलग्रीवा बहिःकण्ठे नलिकां नलकूबरी।
स्कन्धयोः खड्गिनी रक्षेद् बाहू में व्रजधारिणी॥27॥

हस्तयोर्दण्डिनी रक्षेदम्बिका चांगुलीषु च।
नखांछूलेश्वरी रक्षेत्कुक्षौ रक्षेत्कुलेश्वरी॥28॥

स्तनौ रक्षेन्महादेवी मनः शोकविनाशिनी।
हृदये ललिता देवी उदरे शूलधारिणी॥29॥

नाभौ च कामिनी रक्षेद् गुह्यं गुह्येश्वरी तथा।
पूतना कामिका मेढ्रं गुदे महिषवाहिनी॥30॥

कट्यां भगवती रक्षेज्जानुनी विन्ध्यवासिनी।
जंघे महाबला रक्षेत्सर्वकामप्रदायिनी॥31॥

गुल्फयोर्नारसिंही च पादपृष्ठे तु तैजसी।
पादांगुलीषु श्री रक्षेत्पादाधस्तलवासिनी॥32॥

नखान्‌ दंष्ट्राकराली च केशांश्चैवोर्ध्वकेशिनी।
रोमकूपेषु कौबेरी त्वचं वागीश्वरी तथा॥33॥

रक्तमज्जावसामांसान्यस्थिमेदांसि पार्वती।
अन्त्राणि कालरात्रिश्च पित्तं च मुकुटेश्वरी॥34॥

पद्मावती पद्मकोशे कफे चूडामणिस्तथा।
ज्वालामुखी नखज्वालामभेद्या सर्वसंधिषु॥35॥

शुक्रं ब्रह्माणि मे रक्षेच्छायां छत्रेश्वरी तथा।
अहंकारं मनो बुद्धिं रक्षेन्मे धर्मधारिणी॥36॥

प्राणापानौ तथा व्यानमुदानं च समानकम्‌।
वज्रहस्ता च मे रक्षेत्प्राणं कल्याणशोभना॥37॥

रसे रूपे च गन्धे च शब्दे स्पर्शे च योगिनी।
सत्त्वं रजस्तमश्चैव रक्षेन्नारायणी सदा॥38॥

आयू रक्षतु वाराही धर्मं रक्षतु वैष्णवी।
यशः कीर्तिं च लक्ष्मीं च धनं विद्यां च चक्रिणी॥39॥

गोत्रमिन्द्राणि मे रक्षेत्पशून्मे रक्ष चण्डिके।
पुत्रान्‌ रक्षेन्महालक्ष्मीर्भार्यां रक्षतु भैरवी॥40॥

न्थानं सुपथा रक्षेन्मार्गं क्षेमकरी तथा।
राजद्वारे महालक्ष्मीर्विजया सर्वतः स्थिता॥41॥

रक्षाहीनं तु यत्स्थानं वर्जितं कवचेन तु।
तत्सर्वं रक्ष मे देवि जयन्ती पापनाशिनी॥42॥

पदमेकं न गच्छेतु यदीच्छेच्छुभमात्मनः।
कवचेनावृतो नित्यं यत्र यत्रैव गच्छति॥43॥

तत्र तत्रार्थलाभश्च विजयः सार्वकामिकः।
यं यं चिन्तयते कामं तं तं प्राप्नोति निश्चितम्‌।
परमैश्वर्यमतुलं प्राप्स्यते भूतले पुमान्‌॥44॥

निर्भयो जायते मर्त्यः संग्रामेष्वपराजितः।
त्रैलोक्ये तु भवेत्पूज्यः कवचेनावृतः पुमान्‌॥45॥

इदं तु देव्याः कवचं देवानामपि दुर्लभम्‌।
यः पठेत्प्रयतो नित्यं त्रिसन्ध्यं श्रद्धयान्वितः॥46॥

दैवी कला भवेत्तस्य त्रैलोक्येष्वपराजितः।
जीवेद् वर्षशतं साग्रमपमृत्युविवर्जितः॥47॥

नश्यन्ति व्याधयः सर्वे लूताविस्फोटकादयः।
स्थावरं जंगमं चैव कृत्रिमं चापि यद्विषम्‌॥48॥

अभिचाराणि सर्वाणि मन्त्रयन्त्राणि भूतले।
भूचराः खेचराश्चैव जलजाश्चोपदेशिकाः॥49॥

सहजा कुलजा माला डाकिनी शाकिनी तथा।
अन्तरिक्षचरा घोरा डाकिन्यश्च महाबलाः॥50॥

ग्रहभूतपिशाचाश्च यक्षगन्धर्वराक्षसाः।
ब्रह्मराक्षसवेतालाः कूष्माण्डा भैरवादयः॥51॥

नश्यन्ति दर्शनात्तस्य कवचे हृदि संस्थिते।
मानोन्नतिर्भवेद् राज्ञस्तेजोवृद्धिकरं परम्‌॥52॥

यशसा वर्धते सोऽपि कीर्तिमण्डितभूतले।
जपेत्सप्तशतीं चण्डीं कृत्वा तु कवचं पुरा॥53॥

यावद्भूमण्डलं धत्ते सशैलवनकाननम्‌।
तावत्तिष्ठति मेदिन्यां संततिः पुत्रपौत्रिकी॥54॥

देहान्ते परमं स्थानं यत्सुरैरपि दुर्लभम्‌।
प्राप्नोति पुरुषो नित्यं महामायाप्रसादतः॥55॥

लभते परमं रूपं शिवेन सह मोदते॥ॐ॥56॥
॥ इति देव्याः कवचं संपूर्णम्‌ ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top