Jharkhand मृत्यु प्रमाण पत्र फार्म PDF

झारखंड मृत्यु प्रमाण पत्र झारखंड सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाण पत्र है। जो मृतक व्यक्ति के मृत्यु की तिथि, मृत्यु का कारण का प्रमाण पत्र होता है। Mrityu Praman Patra एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जो मृत व्यक्ति के परिवारवालों को या करीबी रिश्तेदार को दिया जाता है। Death Certificate मृत्यु के 21 दिन के अन्दर निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है। जो संबंधित स्थानीय अधिकारियों के साथ पंजीकृत होना होता है।
Jharkhand Mrityu Praman Patra कई प्रकार के सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम आता है जैसे – वसीहत संबधित मामले हल करने के लिए, जायजाद पर उत्तराधिकार जताने हेतु, मकान, जमीन नामांतरित करने हेतु इत्यादि।

झारखंड मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड

 लेख   झारखंड मृत्यु प्रमाण पत्र 
 भाष   हिंदी
 विभाग   राजस्व विभाग
 लाभार्थी  राज्य के नागरिक
official website  Click Here
  Download PDF Form Click Here

Documents Required For Death Certificate in Jharkhand-

  • अस्पताल का मृत्यु प्रमाण पत्र या शमशान से प्राप्त रसीद।
  • व्यक्ति की आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदक व्यक्ति का आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर
  • यदि मृतक व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो FIR रिपोर्ट फोटो कॉपी

झारखण्ड मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आप Jharkhand death certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं –

  • सबसे पहले आपको JharSewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर आपको “Registrer Yourself” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना होगा और कैप्चा कोड भर कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  • अब सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद आपको वेबसाइट में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको death certificate के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहां आपको सभी जानकारी भरकर अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे – पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, अस्पताल से प्राप्त मृत्यु प्रमाण की रशीद आदि अपलोड करने होंगे।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप आसानी से झारखण्ड मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखण्ड मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको झारखण्ड मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हो तो आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले झारखण्ड मृत्यु प्रमाण पत्रआवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

DOWNLOAD JHARKHAND DEATH CERTIFICATE APPLICATION FORM PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको फॉर्म को अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग में जमा करना होगा।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर ही आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top