Maharashtra Marriage Certificate Form :विवाह नोंदणी फॉर्म PDF

महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के नागरिकों को शादी के बाद विवाह प्रमाण पत्र (Maharashtra Marriage Certificate ) प्रदान करती है। विवाह नोंदणी/विवाह प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है। जो शादी को कानूनी रूप से मान्यता प्रदान करता है। मैरिज सर्टिफिकेट के लिए पंजीकरण या आवेदन हेतु आवेदकों वर, वधू की आयु सीमा 21 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र कई प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनाने का काम आता है। और राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी Marriage Certificate की आवश्यकता होती है। विवाह प्रमाण पत्र एक कानूनी रिकॉर्ड है जो दूल्हा और दुल्हन के विवाह बंधन को प्रमाणित करता है। संबंधित राज्य सरकार को भारत के प्रत्येक राज्य में विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार है। इस लेख में, हम विवाह नोंदणी फॉर्म नमुना ड PDF  डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताएंगे।

Maharashtra Marriage Certificate Form PDF

 लेख विवाह नोंदणी फॉर्म नमुना PDF
 भाषा हिंदी
लाभार्थी वर, वधू
 विशेषता कानूनी दस्तावेज
लाभ सरकारी सेवाओं का उठाने के लिए
Official Website Click Here
Marriage Certificate Form in Marathi PDF Download 

Maharashtra Marriage Certificate Online Registration

यदि आप महाराष्ट्र के नीवासी हैं और आप अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र की आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर “New User Register Here” के विकल्प करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा ,यहां आपको पंजीकरण करना के दो विकल्प दिए जायेंगे। जो निम्न प्रकार से हैं –
  • विकल्प 1 => ओटीपी का उपयोग करके अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें और फिर एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • यहां आपको अपना जिला व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। और “Send OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ओटीपी दर्ज कर अपना नाम दर्ज करें। इस विकल्प से पंजीकरण करने पर ऑनलाइन सेवाओं के लिए आवेदन करते समय आपको अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ फोटो, पहचान प्रमाण, पता प्रमाण संलग्न करना होगा।
  • विकल्प 2=> अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन का उपयोग करके पूर्ण स्व विवरण, फोटो, पहचान प्रमाण, पता प्रमाण एक बार अपलोड करें और स्वयं का उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल बनाएं।
  • इस प्रक्रिया के बाद सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटो, पहचान प्रमाण और पता प्रमाण संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको Marriage Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सैम सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “Apply” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहां आपको वर वधु दोनों की जानकारी भरनी होंगी। और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आपका विवाह प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड

यदि आपको विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही है, तो आप आवेदन फॉर्म के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसका आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

 Download Maharashtra Marriage Certificate Application Form PDF

  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरकर फॉर्म के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक, सहायक खंड विकास अधिकारी या खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में फॉर्म को जमा करना होगा।
  • फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जायेगा। फिर आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

 नोट – महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र से जुडी अन्य जानकारी के लिए के लिए हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top