हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना फॉर्म PDF

हरियाणा सरकार का श्रम विभाग Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर आमंत्रित कर रहा है। सभी पंजीकृत भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों विशेषकर महिलाओं को योजना के तहत आवेदन करने पर 5100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी । उपयोगी वस्तुओं की खरीद के लिए इस सहायता का लाभ उठाने के लिए, हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड करें।

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana Form

योजना का नाम   मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
राज्य  हरियाणा
शुरू की गयी   हरियाणा राज्य सरकार द्वारा
लाभ   5100 रूपये की वित्तीय सहायता
लाभार्थी   राज्य की श्रमिक महिलाएं
उदेश्य   पंजीकृत महिला कामगार को वित्तीय सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट   यहां क्लिक करें
महिला श्रमिक सम्मान योजना फॉर्म पीडीएफ  डाउनलोड करें 

पात्रता मानदंड

यदि आप Haryana Mahila Shramik Samman Yojana के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्न पात्रता का होना आवश्यक है।

  • एक वर्ष की सदस्यता।
  • केवल एक बार आवेदन की सीमा।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
  • यह योजना लाभार्थी महिला की मृत्यु के बाद जारी नहीं रहेगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन फॉर्म

यदि आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक घोषणा पत्र प्रदान करना होगा। जिसे आप नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा श्रमिक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा, जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • इस पेज पर आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • अब आपको यहां अंत में “Download Undertaking” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • यहां से यह घोषणा पत्र आप डाउनलोड कर सकते हैं। या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

DECLARATION FORM PDF FOR CHIEF MINISTER MAHILA SHRAMIK SAMMAN SCHEME APPLICATION

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म को सही से भरना होगा। और अपना हस्ताक्षर कर फॉर्म को अपने सदस्यता के नवीनीकरण के समय या नई सदस्यता पाने के समय यह फॉर्म जमा करना होगा।
  • जिसके बाद आपके द्वारा दी गयी जानकारी की जाँच की जाएगी व इसके बाद ही आपको योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही आपको अपने कार्य का पूरा विवरण प्रस्तुत करना होगा। जिसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

DOWNLOAD THE FORM TO PROVIDE DETAILS OF THE WORK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top