मध्यप्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र फॉर्म PDF : MP Domicile Certificate

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिकों को राजस्व विभाग की ओर से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र (Income, Caste, Residence Certificate) जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान करती है। यह Documents आधिकारिक दस्तावेज होते हैं जो, अनेक प्रकार की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए बनाये जाते हैं। MP Mool Niwas Praman Patra को Residence Certificate तथा बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम से भी जानते हैं। यह दस्तावेज किसी व्यक्ति के निवासी होने का प्रमाण होता है।

 मध्यप्रदेश स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करता है कि, व्यक्ति किस राज्य क्षेत्र का रहने वाला निवासी है। तथा यह व्यक्ति का मुख्य रूप से पता प्रविष्ट का कार्य करता है। Madhya Pradesh Mool Niwas Praman Patra Form PDF की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

MP Domicile Certificate Form PDF

लेख MP  Mool Niwas Form PDF
 भाषा   हिंदी
लाभार्थी राज्य के नागरिक
लाभ सरकारी सेवाओं के लिए
सबंधित विभाग  राजस्व विभाग मध्यप्रदेश
 Official Website   Click Here
MP Domicile Certificate Form PDF Click Here

अधिवास प्रमाण पत्र आम तौर पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नामित अधिकारियों द्वारा जारी किया जाता है। यह राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट, एसडीओ, एसडीएम या अंचल अधिकारी हो सकते हैं। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पास अधिवास प्रमाण पत्र के लिए संबंधित जारी करने का अधिकार है। यहां हम आपको मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र से जुडी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।

MP DOMICILE SELF DECLARATION FORM PDF 

मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र Download फॉर्म

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही हो, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसका आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म आपको राजस्व विभाग के कार्यलय से मिल जायेगा।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Madhya Pradesh Residence Certificate Application Form PDF

  • यहां से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन कर आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

मध्यप्रदेश स्थाई निवास /मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate) बनाने के लिए, कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। जिनके आधार पर एमपी निवास प्रमाण पत्र (MP Mool Niwas Certificate) बनाया जायेगा।

  • मतदाता पहचान पत्र की फोटो कॉपी (Voter Identity Card)
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी (Photo Copy of Aadhaar Card)
  • परिवार रजिस्टर की नकल (Copy of Family Register)
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी (Photo Copy of Ration Card)
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • बिजली बिल या पानी बिल (Electricity Bill or Water Bill)
  • पासपोर्ट-साइज की फोटो (Passport-Size Photo)

पात्रता मानदंड

एमपी अधिवास प्रमाण पत्र (मूल निवास प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश) बनाने के लिए सरकार ने कुछ विशेष पात्रता निर्धारित की है। जिसके आधार आवेदक अधिवास प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति एमपी के यक्ति से शादी करता है और वह व्यक्ति मध्य प्रदेश का निवासी है। तो इसके लिए आवेदक को पति का निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
  • यदि कोई बच्चा आवेदन स्थाई प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है। तो उस अपने ,माता पिता के निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top