यूपी अधिवास/ मूल निवास स्व-घोषणा फॉर्म PDF

 यूपी अधिवास/ मूल निवास स्व-घोषणा पत्र के माध्यम से हम यह घोषित करते हैं की हमारे द्वारा अधिवास/ मूल निवास बनवाने के लिए दी गयी जानकारी सही है। इसमें कोई भी जानकारी गलत नहीं हैयदि इसमें कुछ गलत या झूठ पाया जाता है तो धारा 199 व 200 और प्रभावी किसी अन्य विधि के तहत आवेदक दंड के लिए स्वयं उत्तरदायी होगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वप्रमाणित घोषणा पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे UP Domicile Self Declaration Form PDF का लिंक दिया गया है।

UP Domicile Self Declaration Form in Hindi PDF

आर्टिकल मूल निवास हेतु स्व घोषणा आवेदन फॉर्म पीडीएफ
राज्य उत्तर प्रदेश
संबंधित विभाग राजस्व विभाग
लाभ अधिवास प्रमाण पत्र बनवाने में सहायक
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य अधिवास प्रमाण पत्र हेतु सही जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
 उत्तर प्रदेश स्वप्रमाणित घोषणा पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें

यह यूपी मूलनिवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए एक स्व-घोषणा पत्र है और इस फॉर्म को राज्य के राजस्व विभाग से या उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं । यह एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म है, जिसके माध्यम से यह बताया जाता है की मेरे द्वारा डोमिसाइल से जुड़े डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी सही हैं।

Download Uttar Pradesh Domicile Self Declaration Form

यदि आप UP Domicile Self Declaration Form डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक अवेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है-
  • होम पेज में आपको “सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • यहां आपको “उपलब्ध सेवाएं” के कॉलम में “डाउनलोड” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको स्वप्रमाणित घोषणा पत्र के सामने डाउनलोड के निशान पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने स्वप्रमाणित घोषणा पत्र पीडीएफ खुल जायेगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी मूल निवास प्रमाण पत्र हेतु स्वप्रमाणित घोषणा पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SELF-DECLARATION FORM FOR UP DOMICILE CERTIFICATE PDF DOWNLOAD

  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। इसे डाउनलोड कर आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे। इसके बाद आपको इस घोषणा पत्र में अपने हस्ताक्षर करने होंगे।
  • अब आप इस घोषणा पत्र को अपने अधिवास प्रमाण पत्र के आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top