यूपी वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म PDF: Old Age Pension Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन दे रही है। जिससे बुजुर्गों लोगों के पास आय का साधन बना रहे। यह पेंशन समाज कल्याण विभाग की और से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को दी जाती है।उत्तर प्रदेश बुढ़ापा पेंशन के अंतर्गत वृद्ध लोगों को राज्य सरकार तीन माह की एक किस्त के रूप में 3,000 रुपए देती है, जो प्रतिमाह 1,000 रुपए की धनराशि के रूप में मिलता है। यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थित बहुत कमजोर हो और उनके पास आय का साथ न हो। इसलिए सरकार द्वारा इन लोगों की सहायता के लिए सामजिक पेंशन के रूप में Uttar Pradesh Old Pension Yojana का लाभ दिया जाता है। यहां हम आपको Mukhyamantri Vridha Pension Form PDF करने का लिंक प्रदान करेंगे। जिसके माध्यम से आप आसानी से अपनी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Old Age Pension Application Form PDF

लेख उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना
 भाषा हिंदी
 लाभार्थी वृद्ध नागरिक
 उद्देश्य आर्थिक सहायता
पेंशन राशि 1,000 रुपए प्रतिमाह
Official Website Click Here
UP Old Age Pension Form PDF

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हो तो आप नीचे दी गयी ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।  यहां आपको होम पेज में वृद्धावस्था पेंशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको “डाउनलोड” के तहत “आवेदन का प्रारूप” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme Application Form PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • दस्तावेज जोड़ने के बाद आपको फॉर्म को संबंधित विभाग के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन कर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से नीचे के समूह का होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. आधार कार्ड।
  3. बैंक पासबुक।
  4. निवास प्रमाण पत्र।
  5. आयु प्रमाण पत्र।
  6. आय प्रमाण पत्र पहचान पत्र।

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आप उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखत चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश एकीकृत समाज पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको होम पेज पर वृद्धावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर चित्र में दर्शाया गया है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जंहा आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर “New Entry Form” के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपके सामने वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन-पत्र का प्रारूप खुल जायेगा।
  • यहां आपको सबसे पहले अपना व्यक्तिगत विवरण जिसमे अपना नाम, पिता का नाम, अपना पता आदि भरना होगा।
  • इसके बाद आपको बैंक का विवरण तथा आय का विवरण भरना होगा।
  • अब सभी विवरण भरकर आपको अंत में Save के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपको यूपी वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top