UP Shramik Card Form PDF

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रमिक कार्ड दिए जाते हैं। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है। जैसे श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, प्रसव के समय आर्थिक सहायता, दुर्घटना या बीमारी में वित्तीय सहायता, बच्चों की शादी के लिए आर्थिक सहयता प्रदान करता है। Shramik Card का लाभ मुख्य रूप से निर्माण कार्य में करने वाले मजदूरों को दिया जाता है। यह कार्ड सभी जाति के लोगों का बनाया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से सरकार इन लोगों को बेरोजगार होने पर रोजगार भी प्रदान करती है। ताकि इन का जीवन स्तर ऊपर उठ सके।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड फॉर्म PDF

 भाषा   हिन्दी
 संबंधित विभाग   उत्तर प्रदेश श्रम विभाग
लाभार्थी   श्रमिक
उद्देश्य जीवन स्तर को ऊपर उठाना
Official Website  Click Here
Shramik Panjiyan Form PDF Click Here

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के अंतर्गत श्रम विभाग की तरफ से प्रवासी श्रमिकों को 17 योजनाओं का निशुल्क लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें शहर के मध्य स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। यदि चाहे तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर भी संबंधित अभिलेखों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यहां इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यूपी श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड 

यदि आपको श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण करने में कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के श्रम विभाग के कार्यलय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • या आप नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी श्रमिक पंजीयन कार्ड फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Download UP Shramik Card Application Form PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के के बाद आपको इसमें अपनी जानकारी भरनी होंगी। जानकारी भरने के बाद आपको इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • दस्तावेज जोड़ने के बाद आपको पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को अपने क्षेत्र के श्रम विभाग के कार्यलय जमा करना होगा।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी और आपका श्रमिक कार्ड जारी किया जायेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने श्रमिक कार्ड हेतु ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए ।
    वे सभी श्रमिक जिन्होंने पिछले 12 महीने में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो वे कार्ड पंजीकरण के लिए पात्र है।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मतदाता पहचान पत्र
  4. भामाशाह कार्ड
  5. बैंक का विवरण
  6. मोबाइल नंबर
  7. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  8. परिवार के सभी सदस्यों का पहचान पत्र

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top