Uttarakhand Birth Certificate Form PDF

उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate) आवश्यक दस्तावेज है। जो हमें हमारे जन्म की जानकारी प्रदान करता है। Janm Prman Ptar में नाम, पता, माता – पिता का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान आदि की जानकारी दर्ज होती है। जन्म प्रमाण पत्र को हम नगर निगम, हॉस्पिटल या तहसील से भी बना सकते हैं। बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता हमें बहुत सी सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए होती है। प्रिय पाठकों, आपको पता ही होगा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है। जिससे सरकार द्वारा सरकारी योजनों और सेवाओं में विशेष छूट प्रदान की जाती है। इसलिए हमें UK Birth Certificate बनाने की भी आवश्यकता होती है। जो हमें स्कूल, कॉलेज में दाखिला (Admission) लेने या, अन्य प्रकार के दस्तावेज बनाने का काम आता है।

उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म PDF

आर्टिकल Birth Certificate Form
 भाषा हिंदी
 संबंधित विभाग राजस्व विभाग
official website Click Here
टोल फ्री नंबर: 1800-3000-3468
Uttarakhand Birth Certificate Form Download PDF

उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड

यदि आप उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तराखंड ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर “डाउनलोड” के तहत “आवेदन पत्र” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी प्रमाण पत्रों और सेवाओं की लिस्ट खुल जाएगी।
  • यहां से आपको “Birth Certificate” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहां से आप इस आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

DOWNLOAD UTTARAKHAND BIRTH CERTIFICATE APPLICATION FORM PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म को सही से भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद आपको भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित आधिकारिक के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जाँच कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Required Documents

उत्तराखंड में, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र जमा करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • माता-पिता का पहचान पत्र।
  • उस अस्पताल से जन्म का प्रमाण जहां बच्चा पैदा होता है।
  • माता-पिता का पता प्रमाण।
  • माता-पिता का विवाह प्रमाण।

पंजीकरण

यदि आप उत्तराखंड राज्य के निवासी हैं या राज्य में जन्म लेने वाला कोई नागरिक या विदेशी अपना जन्म पंजीकृत कर सकता है।

  1. यदि जन्म किसी अस्पताल, नर्सिंग होम या चिकित्सा संस्थान में होता है, तो ऐसे जन्म की सूचना संस्थानों द्वारा दी जानी चाहिए।
  2. जन्म घर पर हुआ है, तो यह परिवार के मुखिया या किसी अन्य परिवार के सदस्य की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे जन्मों की रिपोर्ट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top